
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की नई फिल्म की शूटिंग के दौरान पुरानी चोट बढ़ जाने के बाद सोमवार को उनकी कोहनी की सर्जरी हुई। 53 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल होने के बाद शहर के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सर्जरी हो चुकी है। सर्जरी के बाद एक्टर ने अपना एक बयान भी दिया है।
मैं खुश हूं…
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सैफ ने एक बयान में कहा, "यह चोट और उसके बाद हुई सर्जरी हमारे काम का एक हिस्सा है। मैं ऐसे अद्भुत सर्जिकल हाथों को पाकर बहुत खुश हूं और सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद देता हूं।" चोट की गंभीरता बताए बिना सर्जरी के बाद उन्होंने यह बयान दिया है।
पहले भी हो चुके हैं चोटिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर एक्टर को 2017 में विशाल भारद्वाज निर्देशित रंगून की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एक सूत्र के मुताबिक एक्टर को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी कोहनी की सर्जरी हुई। सैफ अपनी आने वाली फिल्म देवारा में दिखाई देंगे, जिसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी हैं।
Published on:
23 Jan 2024 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
