17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिना के फैन्स ने सोशल मीडिया पर सुनाई खरी खोटी, कहा सलमान की वजह से जीती हैं शिल्पा

सुनने में आया है कि हिना खान के फैन्स कल रात शिल्पा के शो जीतने पर जमकर हंगामा मचाया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 15 Jan 2018, 3:39 PM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

बिग बॅास 11 ने कल अलविदा कह दिया। सलमान खान ने शो के अंत में शिल्पा शिन्दे को विजेता घोषित किया वहीं हिना खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब जहां एक ओर जश्न का माहोल था वहां दूसरी ओर मायूसी तो छानी ही थी। सुनने में आया है कि हिना खान के फैन्स कल रात शिल्पा के शो जीतने पर जमकर हंगामा मचाया है। लोगों ने कई शो को लेकर कई गलत बातें बोली।

इतना ही नहीं एक बार फिर गेम को पार्शल बताया गया और कहा गया की सलमान खान ने शिल्पा शिंदे को जिताया है।वैसे सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि आखिर शो में लास्ट मोमेंट पर लाइव वोटिंग क्यों कराई गई?

सूत्रों की मानें तो कलर्स चैनल इस बात से खुश नहीं था कि शिल्पा शिंदे विनर बन रही हैं। इतना ही नहीं, हिना खान ने भी इस दौरान काफी नखरे दिखाए। शुरुआत में चैनल ने हिना से वादा किया था कि वे शो की विनर बनेंगी। इसकी अलव वजह ये भी थी कि शिल्पा की निगेटिव छवि को देखते हुए चैनल को उम्मीद ही नहीं थी कि वे विनर बन सकती हैं।

जब यह पूरा मामला होस्ट सलमान खान के सामने लाया गया तो उन्होंने लाइव वोटिंग की सलाह दी। सलमान खुद भी चाहते थे कि शिल्पा शिंदे शो की विनर बनें, लेकिन वे चैनल की बात को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। यही वजह है कि उन्होंने लाइव वोटिंग के जरिए विनर चुनने का फैसला लिया।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान खान पर एसा आरोप लगाया गया हो। आपकोे याद होगा कुछ वक्त पहले शो के दौरान ही अर्शी खान ने भी सलमान खान के मुंह पर ये बात कह डाली थी।

बता दें ये वो वक्त था जब कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने बिग बॅास के घर में प्रवेश किया था। उस वक्त एपिसोड में अर्शी के पिता के आने पर उन्होंने शिल्पा पर ये इल्जाम लगाया की वे उन्हें गलत तरीके से देख रही थी। इस पर अर्शी ने घर पर बवाल मचा दिया। इसके बाद जब शिल्पा की मां घर पर आईं तो उन्होंने उनके सामने शिल्पा को वाहीयाद औरत कहा।

इस बात को वीकेंड के वार के दौरान सलमान ने उठाया। उन्होंने अर्शी पर इस बात के लिए गुस्सा जाहिर किया। लेकिन अर्शी ने सलमान से साफ शब्दों में कह डाला की उन्हें शिल्पा की बातें कभी दिखाई नहीं देती। इसका साफ तौर पर यही मतलब है की वे पक्षपात करते हैं।

इसके बाद सलमान अर्शी से काफी नाराज हो गए थे। हांलाकि उस वक्त लोगों को अर्शी की ये बात काफी गलत लगी थी लेकिन अब फिर ये बात सोशल मीडिया पर कही जा रही है कि सलमान खान ने पक्षपात किया है।

इसके अलावा बता दें सट्टा बाजार में शिल्पा शिंदे के जीतने पर काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि लोगों ने हिना खान के जीतने पर ज्यादा पैसा लगाया था और उनके हारने पर लोगों को काफी नुकसान हुआ है।