नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) में प्रवासी मजदूरों ( Migrant workers ) और गरीबों ( poor people ) की मदद में जुटे सोनू सूद ( sonu sood helping ) के चाहने वालों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें कोई भगवान, सुपरहीरो, रियल सिंघम और गरीबों का मसीहा के नाम से पुकार रहा है। वहीं नेता हो या फिर अभिनेता हर कोई अपने ही अंदाज में सोनू की तारीफ ( appreciate sonu sood hardwork ) करने में लगे हुए हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। जिसने बड़े ही शानदार अदांज में सोनू को सलाम किया।