14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIGG BOSS 12 में हुईं सारी हदें पार, टॉर्चर के के कारण बेहोश हुआ ये कंटस्टेंट

जैसे-जैसे दिन बीत रहा है गेम और भी इंटरस्टिंग हो रहा है। इस बार के एपिसोड में भी कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद तो ऐसा लगा कि घर भी ज्यादातर एक दूसरे के दुश्मन हो गए हो।
2 min read
Google source verification
bigg boss 12

bigg boss 12

'बिग बॉस' के हर सीजन अपने में कुछ नया लेकर आता है। इस बार जोड़ियां वर्सेस सिंगल के मुकाबले भी इससे अछूता नहीं है। जैसे-जैसे दिन बीत रहा है गेम और भी इंटरेस्टिंग हो रहा है। इस बार के एपिसोड में भी कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद तो ऐसा लगा कि घर भी ज्यादातर एक दूसरे के दुश्मन हो गए हो। बिग बॉस के दिए टॉस्क को जीतने के लिए स्तर इस कदर से नीचे गिर गया कि गेम के दौरान करणवीर बोहरा बेहोश तक हो गएं।


कंटस्टेंट हुए बेहोश
लग्जरी टास्क के दौरान जोड़ी बनाम सिंगल के बीच गेम होते हुए देखा गया। इस टॉस्क के दौरान बारी-बारी से कंटस्टेंट टॉर्चर चेयर पर बैठते हैं और उन्हें वहां से हटाने के लिए विरोधी टीम को बिना हाथ लगाए हर कोशिश करती नजर आईं। गेम के पहले राउंड में नेहा, करणवीर, दीपिका और श्रृष्टि टार्चर चेयर पर जाकर बैठे। इन कटंस्टेंट्स से जल्द से जल्द गिवअप कराने के लिए जोड़ियां घर का कूड़ा, आटा, पानी, नींबू आदि डालकर उन्हें वहां से उठने के लिए मजबूर करते हैं। सिंगल की टीम भी टॉर्चर चेयर पर तब तक नहीं उठती, जब तक उन्हें उम्मीद से अधिक टॉर्चर नहीं कर दिया जाता। सिंगल में करणवीर बोहरा टॉर्चर चेयर पर बैठते हैं। उनके पीछे जोड़िया इस कदर पीछे पड़ जाती हैं की बेहोशी की हालत में कुर्सी से गिर पड़ते हैं।

सिंगल्स लेगें बदला
शो के अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि किस तरह सिंगल्स अपने पर हुए टार्चर का डबल बदला लेते हैं। आने वाले एपिसोड में दीपिका सबसे ज्यादा लाइम लाइट में नजर आती हैं।

टॉस्क हुआ रद्द
गौरतलब है कि यह बिग बॉस के घर का दूसरा लग्जरी टॉस्क है। पहले टॉस्क कुछ सदस्यों की गलतियों की वजह से बिग बॉस ने रद्द कर दिया था।

PHOTOS: कार्तिक आर्यन ने दोस्तों के लिए रखी खास पार्टी,फरारी में नजर आईं कृति

No data to display.