'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में हर कोई खुद को बचाने में लगा हुआ है। बिग बॉस 16 के घर में टिके रहने के लिए घरवाले कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। खुद को बचाने के लिए कंटेस्टेंट ने घर से बेघर करने के लिए अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का नाम नॉमिनेट किया, जिसपर सलमान खान जमकर बरसे।
इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए जिनमें निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia), गौतम विग (Gautam Vig), गोरी नागोरी (Gori Nagori), टीना दत्ता (Tina Dutta), सौंदर्या शर्मा (Saundarya Sharma), अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) और शिव ठाकरे (Shiv Thakre) का नाम शामिल है। इसमें अब्दु रोजिक का नाम सुनकर सलमान शॉक्ड रह गए।
यह भी पढ़ें- इस दिन हो सकती है आलिया भट्ट की डिलीवरी