11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों सोनू सूद ने कहा बटन उंगली से नहीं दिमाग से दबाना

आखिर क्यों सोनू सूद ने कहा बटन उंगली से नहीं दिमाग से दबाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Oct 2020, 2:41 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर बिहार की जनता को एक अहम संदेश दिया है। उन्होंने बिहार चुनाव के चलते वोटरों से कहा की बटन उंगली से नहीं दिमाग से दबाना, यानी कि आप जिस व्यक्ति को अपना मत देने जा रहे हैं वह वास्तव में उस लायक हो।

आपको बता दें कि बिहार में चुनाव का शंखनाद हो चुका है । जिसके तहत पहले चरण का मतदान भी शुरू हो गया है । ऐसे में अभिनेता सोनू सूद ने बिहार की जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया है । उन्होंने सभी से अपील की है कि वोट देने में अपना दिमाग लगाना। उन्होंने अपने सपनों के बिहार के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया।

अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उन पहलुओं के बारे में भी बताया जिससे कि बिहार की छवि हमेशा के लिए बदल सकती है । उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा, जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूंढने आएंगे, उस दिन देश की जीत होगी। वोट के लिए बटन उंगली से नहीं दिमाग से लगाना ।" सोनू सूद का यह मैसेज जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।