मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस की ओर से की जा रही निष्पक्ष जांच की राह में रुकावट उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा है कि सुशांत की मौत के मामले में बिहार पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस इसमें सहयोग नहीं कर रही। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मुंबई पुलिस सुशांत की मौत मामले में बिहार पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है लेकिन मुंबई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। भाजपा को लगता है कि इस मामले को अब सीबीआई को सौंप देना चाहिए।