1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 6 साल बाद Bipasha Basu हुईं प्रेग्नेंट, बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

90's की हॉट एक्ट्रेसेस की जब भी बात की जाती है तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) का नाम आता है। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए अदाकारा फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक्ट्रेस के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 16 Aug 2022, 12:51 PM IST

bipasha basu is pregnant

bipasha basu is pregnant

एक्ट्रेस कुछ ही देर पहले पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ दो फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अदाकारा के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं और इसके साथ ही अदाकारा ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। बीच में खबर आई थी कि अदाकारा प्रेंग्नेंट हैं, लेकिन तब इसकी पुष्टी नहीं हो सकी थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इसपर मुहर लगा दी है। कुछ ही महीनों बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु माता-पिता बनने वाले हैं।

बिपाशा ने बेबी बंप की फोटोज शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट भी लिखी है. एक्ट्रेस ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है. ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं।

बिपाशा ने अपनी पोस्ट में आगे मस्ती भरे अंदाज में लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है..इसलिए जल्द ही जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।

बिपाशा ने आगे लिखा- इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।

बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी। बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई थी। करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी।

कपल की शादी को भले ही छह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।