5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो कौन थी’ के रीमेक में बिपाशा ने ली ऐश्वर्या की जगह!

इस फिल्म में 'नैना बरसे रिमझिम' और 'लग जा गले' गानों को फिर से फिल्माया जाएगा।
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Sep 09, 2018

Aishwarya and Bipasha

Aishwarya and Bipasha

साल की शुरुआत में खबर आई थी कि प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने वर्ष 1964 में आई मनोज कुमार और साधना स्टारर सुपरहिट फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय फिल्म के रीमेक में काम करती नजर आ सकती है लेकिन बात नहीं बन सकी। अब कहा जा रहा है कि 'वो कौन थी' का रीमेक बंगाली बाला बिपाशा बसु के साथ बनाया जा सकता है। साथ ही सुनने में आया था कि इस फिल्म में 'नैना बरसे रिमझिम' और 'लग जा गले' गानों को फिर से फिल्माया जाएगा।

अगले महीने से होगी शूटिंग:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोडक्शन हाउस से जुड़े करीबी लोगों का कहना है, 'पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए ऐश्वर्या को अप्रोच किया गया था। हालांकि, अब फिल्म में ऐश्वर्या की जगह बिपाशा बसु को कास्ट करने की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

अर्जुन एन कपूर भी करेंगे एक्टिंग में डेब्यू:
रिपोर्ट के मुताबिक,'वो कौन थी' का रीमेक अब और स्पेशल होने वाला है। फिल्म की कहानी में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। खबर है कि इस फिल्म में बिपाशा के साथ अर्जुन एन कपूर फिल्मों में एक्टिंग की पारी शुरू करेंगे। अर्जुन एक नामी प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिल कर कई फिल्में बनाई हैं।

ओरिजनल मूवी को सिप्पी ने किया था प्रोड्यूस:
उल्लेखनीय है कि 'वो कौन थी' में मनोज कुमार और साधना ने लीड रोल निभाया था। एन एन सिप्पी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को राज खोसला ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के रीमेक के लिए केवल लीड कास्ट के बारे में ही खुलासा किया गया है। अब बाकी की डिटेल के बारे में अनाउंसमेंट किया जाना है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग