दीप्ती के बारे में कहा जाए तो उनकी जोड़ी फारूख शेख के साथ ज्यादा अच्छी लगती थी और फैंस भी इस जोड़ी को ज्यादा पसंद करते थे। इस जोड़ी ने एक साथ काम करते हुए कई हिट फिल्में दी। और इसी बीच दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। यहां तक कि इस जोड़ी को एक साथ देखते हुए अभिनेता फारुख शेख को इश्कबाज़ भी कहा जाने लगा था दीप्तिने फारूख के करीब होने के बाद भी दिल की बात को कभी जाहिर तक नही होने दिया। लेकिन जिस दिन फारूक की मौत हुई उस दिन दीप्ति उनकी दूरी को बर्दाश्त नही कर पाई,और उस दिन काफी फूटफूटकर रोई थीं।