18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / राजा-महाराजाओं से कम नहीं थी विरुष्का की शादी, हर मेहमान पर खर्च हुए इतने करोड़ रु, लेकिन लोगों ने कहा देशद्रोही..

राजा-महाराजाओं से कम नहीं थी विरुष्का की शादी, हर मेहमान पर खर्च हुए इतने करोड़ रु, लेकिन लोगों ने कहा देशद्रोही..

विरुष्का की शादी सबसे रॉयल शादियों में ये एक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 May 2019, 12:28 PM IST

virat kohli and Anushka

virat kohli and Anushka

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 31 वां बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से दिसंबर, 2017 में शादी की थी। इनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। विरुष्का की शादी सबसे रॉयल शादियों में ये एक है। दोनों ने भारत में नहीं बल्कि इटली में जाकर शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी को काफी गोपनीय रखा था। एक दिन पहले तक इनकी शादी के बारे में किसी को खबर तक नहीं थी।

11 दिसंबर को जब इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तब सबको पता चला। इनकी शादी शाही तरीके से हुई थी। विराट किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे और अनुष्का किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। इनकी शादी पर जमकर पैसा खर्च हुआ था। हालांकि इनकी शादी में गिने—चुने मेहमान थे लेकिन इन मेहमानों पर करोड़ों रुपए का खर्च आया था। इन्होंने अपनी शादी के लिए दिल्ली बेस्ड वेडिंग प्लानर देविका नरेन से संपर्क किया था।

देविका ने एक वेबसाइट से बात करते हुए विरुष्का की शादी के बारे में कई खुलासे किए थे। रिपोर्ट के अनुसार इनकी शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। देविका की टीम ने पूरे 45 दिन तक मेहनत करके इस शादी को खास बनाया था। शादी में हर मेहमान को रूमी की कविताओं का कलेक्शन गिफ्ट के तौर पर दिया गया था। शादी के वेन्यू को एक गार्डन की तरह सजाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार इनकी शादी पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसमें एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब 1 करोड़ रुपए है।

हालांकि विदेश में शादी करने को लेकर इन पर कई आरोप भी लगाए गए। यहां तक की कुछ लोगों ने तो उन्हें देशद्रोही तक बता दिया था। मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने एक कार्यक्रम में कहा था, 'विवाह संस्कार करने के लिए हिंदुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। गजब हो गया। क्या हिंदुस्तान इतना अछूत है।' वहीं फेसबुक पर 'आज़ाद भारत' नाम के पेज से अनुष्का-विराट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया,'अपने देश के लोगों को फ़ायदा पहुंचाने की तो आप सपने में भी नहीं सोच सकते। जिस दिन ऐसे विचार आप जैसे अमीरों के पास आ जाएंगे, उस दिन भारत विश्व का सबसे अमीर देश बन जायेगा।' साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों को हमने सिर पर बैठा रखा है। ये लोग देश के लिए नहीं, अपने लिए खेलते हैं और सारा पैसा विदेश में खर्च करते हैं। इंडिया में ऐसा क्या नहीं है, जो इन्हें विदेश में शादी करनी पड़ी।'