10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमेश रेशमिया: सफलता से ज्यादा विवाद, आशा भोसले ने दी थी थप्पड मारने की धमकी..

हिमेश को बॉलीवुड मेंं एंट्री दिलाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 23 Jul 2018, 2:32 PM IST

Himesh Reshammiya

Himesh Reshammiya

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजरात के राजोला में हुआ था। हिमेश को म्यूजिक विरासत में मिला है। उनके पिता विपिन रेशमिया भी म्यूजिक कंपोजर थे। हिमेश ने 11 साल की उम्र में बड़े भाई को खो देने के बाद पिता के सपनों के लिए म्यूजिक में कॅरियर बनाने का सपना देखा।

बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू किया:
इससे पहले कि हिमेश म्यूजिक में कुछ करते, उन्होंने 16 साल की उम्र में बतौर प्रोड्यूसर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने जी टीवी के लिए 'अंदाज' और अमर प्रेम जैसे शानदार शो बनाए।

सलमान ने दिलाई बॉलीवुड में एंट्री:
हिमेश को बॉलीवुड मेंं एंट्री दिलाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। सलमान ने उन्हें बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में एंट्री दिलाई। लेकिन हिमेश सिर्फ कंपोजर बन कर संतुष्ट नहीं थे। इस वजह से वह कंपोजर के बाद सिंगर भी बन गए।

जब सिर चढ़ कर बोला हिमेश का जादू:
एक दौर ऐसा था जब हिमेश रेशमिया का जादू सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा था। हालांकि उन पर आरोप भी काफी लगे। उन पर नेजल वॉयस में गाने के भी आरोप लगे लेकिन इसके बावजूद उनके गाने एक के बाद एक हिट होते गए। 'झलक दिखला जा', 'तेरा तेरा सरूर', 'आशिक बनाया' और 'बस एक बार' जैसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए।

एक्टिंग में आजमाया हाथ:
हिमेश ने सिंगिंग में सफलता पाने के बाद एक्टिंग के फील्ड में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 'आप का सरूर' और 'कर्ज' जैसी फिल्में खुद प्रोड्यूस की और उनमें लीड रोल प्ले किया। उस वक्त हिमेश का दौर चल रहा था इसलिए उनकी फिल्में भी हिट हो गईं।

आशा भोंसले ने दी थप्पड़ मारने की धमकी:
हिमेश को लेकर सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी आशा भोसले के साथ हुई। दरअसल हिमेश ने कहा था कि हाई पिच गाने से नेजल वॉयस का टच आ जाता है ऐसा फेमस कंपोजर सिंगर आर डी बर्मन के साथ भी होता था। इस बात पर आशा भोसले नाराज हो गईं। हिमेश की टिप्पणी पर आशा ने कहा कि ऐसा बोलने वाले को तो एक टाइट स्लैप देना चाहिए। हालांकि बाद में सिंगिंग रिएलिटी टीवी शो 'सारेगामापा' में हिमेश जज बने थे। उनके एक शो में आशा भी गेस्ट बनकर आईं थीं। हिमेश ने उस उवक्त चीजें ठीक करने की कोशिशें की पर मामला पूरी तरह सुलझा नहीं आज भी आशा हिमेश को कुछ खास पसंद नहीं करतीं।