30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं रणबीर की मां नीतू सिंह! जानें उनसे जुड़ी ये 7 अनसुनी बातें

नीतू सिंह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू 70 के दशक की हसीन अदाकाराओं में से एक थीं।

3 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jul 08, 2018

 neetu singh unknown facts face domestic violence

neetu singh unknown facts face domestic violence

बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू 70 के दशक की हसीन अदाकाराओं में से एक थीं। उनकी खूबसूरत अदाकारी का हर कोई दीवाना था। इस इंडस्ट्री को नीतू ने कई ऐसी फिल्में दी हैं जो यादों के पन्नों में कैद हो गई हैं और किसी के जहन में बसी हैं। नीतू के बारे में कई ऐसी बाते हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आज हम उन्हीं कुछ बातों से आपको रूबरू कराएंगे।

1. नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर सिंह है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया।


2. नीतू सिंह ने मात्र 8 साल की उम्र से अपने कॅरियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी में काम किया था।

नहीं रुकी टाइगर की दहाड़! टाइगर जिंदा है के बाद सलमान फिर हुए नए सीक्वल के लिए राजी...

Neetu Singh unknown facts face domestic violence" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/08/neetu1_1_3069305-m.jpg">

3. 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। बॅाक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॅाप साबित हुई। इस फिल्म में नीतू ने मशहूर एक्टर रणधीर कपूर के साथ काम किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे।

4. नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाया। इस फिल्म का गाना 'लेकर हम दीवाना दिल' इतना हिट हुआ कि देखते ही देखते नीतू मशहूर हो गईं। इसके बाद तो नीतू को फिल्मों की बौछार आने लगी।

5. नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया।

6. 21 साल की उम्र में उन्होंने ऋषि कपूर से शादी कर ली। इसके बाद नीतू ने फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने जिसके बाद उन्होंने लंबे वक्त तक बॉलीवुड से दूरी बना ली। जिसके बाद लोगों ने इस बात को लेकर कई सवाल खड़े किए। लोगों ने कहना था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।

7. कहा जाता है कि नीतू सिंह घरेलू हिंसा का भी शिकार हो चुकी हैं। बात इतनी बिगड़ गई थी कि यहां तक कि उन्होंने घर छोड़ दिया था। पहले नीतू इस बात से इंकार करती थीं लेकिन बाद में उन्होंने इस बात को कबूला था और कहा था कि ऋषि से झगड़े की बात कबूलते हुए कहा था वह दौर जिंदगी का हिस्सा है और उसे भूल चुकी हैं।

एयरपोर्ट पर आते ही अक्षय को सूझी शरारत, सिक्योरिटी गार्ड्स के सामने किया ये अजब-गजब कारनामा