जी हां, खबरों के मुताबिक 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' के बाद अब इसी फिल्म का तीसरा सीक्वल बनाया जाएगा जिसमें एक बार फिर सलमान भाई टाइगर की दहाड़ लगाते नजर आएंगे। बता दें इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्में सुपरडुपर हिट साबित हुई थीं। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बंपर सक्सेस मिली थी। भाईजान इस जासूसी ड्रामा फिल्म में टाइगर का किरदार निभाएंगे।