3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आशा संग शादी से पहले आरडी बर्मन की मां ने रखी थी ये शर्त, धरी की धरी रह गई थी विवाह की सारी तैयारियां

R D Burman के ऐसा करने पर मां गुस्से से कांपती हुई बोली, 'मेरी बात सुनो पंचम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 27 Jun 2019, 1:15 PM IST

Asha Bhosle R D Burman

Asha Bhosle R D Burman

बॉलीवुड के महाना संगीत सग्राट R. D. Burman की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 27 June, 1939 को Kolkata में हुआ था। आरडी बर्मन ने 30 दशक तक अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। आरडी बर्मन को बॉलीवुड मे 'पंचम दा' के नाम से भी जाता है। बर्मन की शादी बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोंसले से शादी की थी। आशा के संग शादी करना बर्मन के लिए आसान नहीं था। इस बात को लेकर बर्मन की मां ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी। आइए इस खास मौके पर जानते हैं बर्मन की जिंदगी से जुड़ी कई और खास बातें...

आरडी बर्मन ने खुद से 6 साल बड़ी आशा भोंसले संग शादी की थी। इस शादी को लेकर उनकी मां काफी खफा थीं। वह इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। उन्होंने यह तक कह दिया था कि मेरे जीते जी यह शादी नहीं हो सकती है। इसके बाद पंचम दा अपनी मां के पास गए और उनका पैर छुआ और उन्होंने आशा भोंसले से शादी की अनुमति मांगी।

पंचम दा के ऐसा करने पर मां गुस्से से कांपती हुई बोली, 'मेरी बात सुनो पंचम, जब तक मैं जिंदा हूं, ये शादी नहीं हो सकती। तुम चाहो तो ऐसा केवल मेरी लाश पर कर सकते हो।' मां की ये बात सुनकर वह बेहद दुखी हुए। हालांकि बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात साल 1956 में हुई थी। जब आशा, बर्मन से मिली थीं उस वक्त उनकी पहली शादी टूट चुकी थी। आशा की पहली शादी महज 16 साल की उम्र में 31 साल के गणपतराव भोंसले से हुई थी। ये शादी उन्होंने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर की थी। शादी के बाद आशा और गणपतराव के तीन बच्चे हुए थे। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और वो अलग हो गए। वहीं पंचम दा की भी ये दूसरी शादी थी। आशा से पहले उन्होंने रीता पाटिल से शादी की थी जो कि उनकी बहुत बड़ी फैन थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन