फिल्म 'बॉबी' में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया उनकी को-एक्टर थीं। इस दौरान उन्हें डिंपल से प्यार हो गया था, लेकिन अपने पिता के डर से वह कभी प्यार का इजहार नहीं कर पाए। 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोंक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों को प्यार हो गया।