6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हसीन एक्ट्रेस से जुड़ा था सचिन तेंदुलकर का नाम, क्रिकेटर को पटाने के लिए उनकी पत्नी ने बेले थे कई पापड़

Sachin Tendulkar का आज Birthday है। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 24 Apr 2019, 12:07 PM IST

इस हसीन एक्ट्रेस से जुड़ा था सचिन तेंदुलकर का नाम, क्रिकेटर को पटाने के लिए उनकी पत्नी ने बेले थे कई पापड़

इस हसीन एक्ट्रेस से जुड़ा था सचिन तेंदुलकर का नाम, क्रिकेटर को पटाने के लिए उनकी पत्नी ने बेले थे कई पापड़

देश के मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर Sachin Tendulkar का आज Birthday है। उनका जन्म24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में हुआ। भारत रत्न से सम्मानित हो चुके क्रिकेटर सचिन भले ही क्रिकेट की दुनिया से कोसों दूर हो गए हों, लेकिन आज भी उनकी बैटिंग को फैंस बेहद मिस करते हैं। सचिन राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन के सम्मान से नवाजा जा चुका है। खैर, हम उनके कॅरियर के बारे में तो जानते हैं लेकिन आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक वक्त था जब सचिन तेंदुलकर देश का नाम सबसे हॉट बैचलर्स में शुमार किया जाता था। 1993-94 में जब सचिन की लोकप्रियता बढ़ रही थी, तब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर से उनके रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आई थीं।

हालांकि बाद में सचिन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'उनके बारे में छपी ये सबसे स्टूपिड बात थी। हकीकत यह थी कि न तो मैं उनको जानता था और न ही कभी मिला था।' इन खबरों के बाद सचिन और उनकी पत्नी अंजलि की लव स्टोरी का आगाज हुआ।

दोनों की पहली मुलाकात शादी से करीब 5 साल पहले हुई थी। 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर जब सचिन इंग्लैंड का दौरा करके स्वदेश लौट रहे थे तो अंजलि भी वहीं पर थीं और वहीं उनकी मुलाकात हो गई।

जब पहली बार अंजलि ने सचिन को एयरपोर्ट पर देखा तो वो उन्हें बेहद क्यूट लगे। जिसके बाद अंजलि ऑटोग्राफ के लिए मास्टर-ब्लास्टर के पीछे तक भागी। सचिन से मिलने के लिए अंजलि ने कई पापड़ बेले। यहां तक की झूठी पत्रकार बनकर सचिन के घर तक पहुंच गईं।

कुछ वक्त बाद सचिन को भी अंजलि पसंद आने लगी। दोनों ने अपने रिश्तों का खुलासा 1994 में किया, जब उन्होंने न्यूजीलैंड में सगाई की।