6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री नीलम के प्यार में पागल था यह मशहूर एक्टर, नहीं देखना चाहता था किसी अन्य हीरो के साथ..

उन्हें नीलम का किसी दूसरे हीरो के साथ काम करना पसंद नहीं था। वे नीलम से शादी करना चाहते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 14 Nov 2018, 12:58 PM IST

Neelam

Neelam

अभिनेत्री नीलम कोठारी ने हाल ही में अपना 50वां बर्थडे मनाया है। उनका जन्म 9 नवंबर को हांगकांग में हुआ था। बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब वह बॉलीवुड में सक्रिय नहीं हैं। इन दिनों वह बिजनेस में नाम कमा रही हैं। उन्होंने खुद के नाम से एक ज्वैलर्स कंपनी खोल रखी है। नीलम ने वर्ष 1984 में फिल्म 'जवानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

गोविंदा के साथ हिट रही जोड़ी:
80 और 90 के दशक में नीलम और गोविंदा की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही। दोनों ने साथ में कई फिल्में की। गोविंदा की पहली फिल्म वर्ष 1986 में 'इल्जाम' आई। इसी फिल्म से नीलम को भी इंडस्ट्री में पहचान मिली। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

नीलम से प्यार करते थे गोविंदा:
गोविंदा अभिनेत्री नीलम को दिल दे बैठे थे। नीलम को लेकर वे काफी गंभीर थे। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने खुलासा किया था कि उन्होंने नीलम को पहली बार प्राणलाल मेहता के ऑफिस में देखा था। नीलम ने तब व्हाइट कलर की शॉर्ट्स पहन रखी थी। गोविंदा ने कहा था कि उनके लंबे बाल देखकर ऐसा लगा था जैसे वो कोई परी हो।

नीलम से करना चाहते थे शादी:
गोविंदा ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वे नीलम को सेट पर चुटकुले सुनाकर हंसाते थे। वे नीलम को लेकर इतने गंभीर थे कि उन्हें नीलम का किसी दूसरे हीरो के साथ काम करना पसंद नहीं था। वे नीलम से शादी करना चाहते थे।

नीलम के लिए तोड़ दी थी सुनीत से सगाई:
इस दौरान गोविंदा की लाइफ में सुनीता की एंट्री हुई। हालांकि वे नीलम को नहीं भूले थे। सुनीता से गोविंदा की सगाई हो गई थी, फिर भी उनके दिल में नीलम थीं। एक बार सुनीता ने नीलम के बारे में कुछ ऐसा कह दिया था कि गोविंदा ने गुस्से में सुनीता से सगाई तोड़ दी थी। गोविंदा ने अपनी मां से नीलम से शादी का प्रस्ताव रखा। गोविंदा की मां चाहती थीं कि वह सुनीता से शादी करें। गोविंदा ने अपनी मां की बात मानकर सुनीता से ही शादी की।