
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 55वां जान्मदिन है। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को मद्रास में हुआ था।

श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा येंगर अयप्पन था। उनके पिता एक वकील और मां एक गृहणी थीं।

उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई हिट फिल्में दी। उनकी फिल्म 'चादंनी', 'तोहफा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' और 'सदमा' को आज भी उनके फैन्स शौक से देखते हैं।

श्रीदेवी को बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्मों में काम करने का आॅफर मिला था।

श्रीदेवी जहां फिल्मों में सक्रीय थीं। वहीं उनका समाजिक कार्यों में भी काफी योगदान था। इसी वजह से उन्हें साल 2013 में राष्ट्रपति भवन में 'पद्मश्री' अवॉर्ड से नवाजा गया था।