बता दें इंटरव्यू के दौरान जब जरीन से पूछा गया की उनकी फिल्म की रिलीज डेट क्यों बढ़ाई गई इस पर एक्ट्रेस ने बताया की इसकी एक खास वजह बार-बार मेकर्स द्वारा उनके कपड़े बदलने था। जरीन ने बताया बिना किसी वजह से हर फ्रेम में उन्हें छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा जाता था, इसी वजह से बार-बार स्टाइलिस्ट को कपड़े चैंज करने होते थे और फिर शूट किया जाता था। जरीन के मुताबिक, पहले फिल्म का ऑफर लेकर मेकर्स जब उनके पास आए थे तो उन्होंने कहा था कि वे 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्म नहीं बनाने वाले हैं, 'अक्सर 2' क्लीन फिल्म होगी। लेकिन बाद में उनका इरादा बदल गया।