Kangana Ranaut Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश सरकार में PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उनके बीफ वाले पुराने बयान पर उन्हें घेरा है। उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिए बिना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, ‘हिमाचल देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। देवभूमि है। यहां गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़ें, ये हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।’ विक्रमादित्य के इस पोस्ट पर लोग कंगना रनौत का नाम लिखकर एक्ट्रेस पर तरह-तरह के कमेंट्स लिख रहे हैं। मंत्री के पोस्ट का कमेंट सेक्शन मानो कंगना के नाम पर भर गया है। कुछ ने लिखा, ‘कंगना की बुद्धि सही करवा दो हरिद्वार में’, कुछ ने सीधे मंत्री को टारगेट करते हुए कमेंट किये हैं।