1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काला हिरण शिकार मामला: जोधपुर पहुंचे सलमान खान, सजा के खिलाफ अपील पर होगी सुनवाई

आगामी 7 मई को सेशन कोर्ट में सलमान खान को मिली 5 साल की सजा पर सुनवाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 7 May 2018, 10:31 AM IST

salman khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जमानत तो मिल गई थी लेकिन केस अब भी चल रहा है। आज सेशन कोर्ट में सलमान खान को मिली 5 साल की सजा पर सुनवाई होगी। जिसके लिए वो जोधपुर पहुंच गए हैं।  

salman khan

5 अप्रेल को जोधपुर जिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने करीब 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया था।  

salman khan

इस मामले में सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान,अभिनेत्री नीलम,सोनाली बेन्द्रे और तब्बू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था।सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को हिरासत में ले लिया गया था,जिसके बाद उन्हें २ दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।  

salman khan

इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान खान के खिलाफ सुनाई गई नीचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हे सर्शत जमानत दे दी थी।  

salman khan

जमानत मिलने के बाद सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिए गए थे। अब सलमान के वकीलों ने सजा माफ करने को लेकर सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी,इस पर 7 मई को सुनवाई होगी ।