नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपना 52वां जन्मदिन (Bobby Deol Birthday) मना रहे हैं। उन्होंने साल 1995 में फिल्म बरसात से अपने एक्टिंग करियर की शूरुआत की थी। ये फिल्म बॉबी के लिए सुपरहिट साबित हुई और वो बादल के कैरेक्टर से दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब रहे। बॉबी को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद बॉबी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जिनमें सोल्जर, बिच्छू, और प्यार हो गया, यमला पगला दीवाना, गुप्त, बादल, हमराज और अजनबी जैसी फिल्में शामिल हैं।