3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bobby Deol एक बार फिर निभाएंगे विलेन का रोल, इस बार होगी Alia Bhatt से टक्कर

Bobby Deol In Villain Role: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'अल्फा' जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jul 11, 2024

Bobby Deol In Villain Role

Bobby Deol In Villain Role: फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था। इसके साथ ही फिल्म का टाइटल भी सामने आया, जो है- 'अल्फा'। यह शब्द ग्रीक अल्फाबेट का पहला अक्षर है, जिसे समाज की पुरानी सोच बदलने के लिए रखा गया है।

फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार के बारे में

फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ सिस्टर्स के रोल में होंगे जबकि विलेन बने बॉबी देओल दोनों से भिड़ते नजर आएंगे। इसके साथ-साथ अनिल कपूर फिल्म में आलिया भट्ट के पिता के रोल में होंगे। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: 26 दिन बाद घर लौटे Gurucharan Singh ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई वापस आने की वजह

आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए ली तगड़ी ट्रेनिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट इस फिल्म में सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। सुपर एजेंट की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने तगड़ी ट्रेनिंग ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने लगभग चार महीने तक खुद को ट्रेन किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट का अवतार यूनिक होने वाला है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग