8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रेस 3’ के बाद बदले इस एक्टर के तेवर, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता लीड रोल..

'मैं अज्ञानी था, मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैंने वैसी प्रसिद्धि हासिल कर ली है।'

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 27, 2018

race 3

race 3

लंबे समय से फिल्म जगत से दूर रहे बॉबी देओल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान अभिनीत 'रेस 3' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की हैं। मीडिया से एक बातचीत के दौरान बॉबी ने बताया है कि उनके जीवन का उद्देश्य कड़ी मेहनत करना और अच्छी परियोजनाएं पर काम करना है।

अच्छे प्रोजेक्ट्स करना मेरा उद्देश्य:
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि 'रेस 3' की सफलता से उन्हें और फिल्में मिलेंगी इस पर बॉबी ने बताया, 'जीवन में मेरा मुख्य उद्देश्य है, कड़ी मेहनत करना और अच्छी परियोजनाएं पाना। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं लीड रोल में हूं या नहीं।' बता दें कि हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड से अपने गैप के बारे में भी बातचीत की थी। बॉबी ने कहा कि बड़े पर्दे से गायब रहने से उन पर बहुत असर पड़ा। उन्होंने कहा, 'फिल्मी दुनिया से मेरी पहचान गायब हो गई थी।' 'बिच्छू', 'अपने', 'झूम बराबर झूम' जैसी सफल फिल्मों के बावजूद प्रसिद्धि का लाभ नहीं उठा पाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, 'मैं अज्ञानी था, मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैंने वैसी प्रसिद्धि हासिल कर ली है।'

अच्छे विषयों की फिल्मों का बनना चाहते हैं हिस्सा:
बॉबी ने कहा कि वह अच्छे विषयों के साथ फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अच्छी भूमिकाओं को निभाने के लिए उत्सुक हूं और कुछ अच्छी चीजों का हिस्सा बनना चाहता हूं।' 'बरसात' फिल्म के अभिनेता विशेष रूप से मारधाड़ से भरपूर फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

एक्शन फिल्में करना पसंद:
उन्होंने कहा, 'मुझे एक्शन फिल्म पसंद है। मैं अभी बहुत-सी कॉमेडी कर रहा हूं, इसलिए कुछ एक्शन करना चाहता हूं और मुझे अच्छी पटकथाएं मिल
ने की उम्मीद है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉबी देओल जल्द ही फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही चर्चा है कि वह सलमान खान के साथ फिल्म भारत में भी नजर आ सकते हैं।