
Bobby Deol and Dharmendra
फिल्म 'रेस 3'में नजर आने वाले अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि उनके लिए पुरस्कारों की तुलना में लोगों का प्यार और सहयोग अधिक मायने रखता है। साथ ही वे अपनी एक आगामी फिल्म में अपने पिता धर्मेन्द्र का 'शोले' फिल्म से एक सीन भी रिक्रिएट करेंगे। बॉबी आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया। बॉबी ने कहा, 'मैं अपने पिता (धर्मेंद्र) को अपने देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक मानता हूं, जिन्हें कभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्हें अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिली और मेरे प्रशंसकों का मेरे प्रति भी यही रुख है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां हूं क्योंकि लोग मुझसे प्यार करते हैं और मुझे देखना चाहते हैं।'
सात साल बाद आईफा में प्रस्तुति
यह पूछने पर कि क्या वह 'नर्वस' हैं? इस पर 'सोल्जर' अभिनेता ने कहा, 'नहीं। मैं बिल्कुल नर्वस नहीं हूं। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैंने कुछ साल काम नहीं करके बहुत कुछ खोया है इसलिए अब मैं यह करना चाहता हूं।'
वरुण ने खीची टांग
कार्यक्रम के दौरान बॉबी देओल बता रहे थे कि वो लगभग सात साल के बाद आईफा परफॉर्म करने जा रहे हैं लेकिन उनको किसी प्रकार की नर्वसनेस नहीं हो रही है। वो काफी कॉन्फीडेंट फील कर रहे हैं। बॉबी जब यह कह ही रहे थे तभी मौके पर मौजूद वरुण ने उनकी बात काटी और कहा, 'आपके कपड़ों के साथ-साथ आपकी नर्वसनेस भी आपसे दूर जा रही है।' आप समझ ही गए होंगे कि वरुण धवन क्या कहने की कोशिश कर रहे थे। असल में बॉबी देओल ने फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान के साथ एक शर्टलेस सीन किया है। जिसकी चर्चा इस समय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों तक सभी में हो रही है।
पिता का सीन दोहराएंगे बॉबी
'यमला, पगला, दीवाना फिर से' में काम करने जा रहे बॉबी देओल अपने पिता धर्मेद्र की सुपरहिट फिल्म 'शोले' का एक सीन दोहराने जा रहे हैं। ये वो सीन है जिसमें धर्मेद्र नशे में धुत पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं और हेमा मालिनी से शादी की हां की मांग करते हुए मौसी को गांव वालों के सामने सुसाइड का हवाला देते हुए मजबूर करते हैं। अब बॉबी देओल पापा धर्मेद्र के इसी सीन को रिक्रिएट करेंगे फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से'में। इस सीन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।
Published on:
13 Jun 2018 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
