22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस खतरनाक कैंसर से जूझ रही हैं सोनाली बेंद्र, जानें क्या है उसके लक्षण

हाई ग्रेड कैंसर के पहले ही बॉडी देती है ये संकेत

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Jul 05, 2018

sonali bendre

sonali bendre

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बाद बी टाउन से एक और दुख की खबर सामने आई है। बता दें कि 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाई ग्रेड कैंसर जैसी गंभरी बीमारी से जूझ रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, वह हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। साथ ही उनकी फैमिली और करीबी दोस्त उनका पूरा ध्यान रख रहे और वह फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं, जहां उनके कैंसर का इलाज चल रहा है।' उन्होंने ये भी लिखा, 'एक अजीब से दर्द के बाद एक टेस्ट में इसका खुलासा हुआ।' आज हम आपको बताते हैं कि ये बीमारी कितनी ज्यादा खतरनाक है।

तेजी से फैलता है :
बता दें कि हाई ग्रेड कैंसर का मतलब है कि कैंसर सेल्स बॉडी के काफी हिस्से में फैल चुकी हैं और तेजी से ग्रोथ कर रही हैं। लेकिन इसमें एक चीज काफी अच्छी
है कि से कैंसर जितना तेजी से फैलाता है और खतरनाक होता है, उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जाता है। इस कैंसर के शिकार होने वाले मरीजों में से 50 परसेंट तक की जान बच जाती है। लेकिन इसका तुरंत इलज कराना बहुत जरुरी होता है।

कैंसर के पहले ही बॉडी देती है ये संकेत

स्किन पर दिखने लगते हैं स्पॉट :
अगर आपाके अपनी स्किन पर किसी भी तरह का स्पॉट दिखाई दे रहा हो और तेजी से उसका साइज और रंग बदल रहा है तो ये स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना लापरवाही किए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। वहीं कैंसर सेल का पता करने के लिए बायोप्सी की जा सकती है।

सुस्ती या थकावट रहना :
अगर आपको लगातार थकान महूसस हो रही है तो सावधान हो जाएं। थकान के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ये कुछ कैंसर जैसे ल्यूकोमिया, कोलोन और पेट का कैंसर होने का यह पहला संकेत है। ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

लगातार कफ रहना :
अगर आप स्मोकिंग नहीं करते हैं तो कफ आना कैंसर का संकेत नहीं हो सकता लेकिन स्मोकिंग करने वाले लोगों को कफ के साथ खून आना कैंसर हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

पेट का फूलना :
कभी—कभी खाना ठीक से न पचने के कारण या स्ट्रेस की वजह से पेट फूला अगल बात होती है। लेकिन अगर इसके साथ आपको सुस्ती, वेट लॉस और बैक पेन हो रहा है तो कैंसर का संकेत होता है। वहीं महिलाओं में लगातार ब्लॉटिंग होना ओवेरियन भी कैंसर का संकेत है।

टॉयलेट में ब्लड आना :
अगर टॉयलेट जाने के बाद आपको ब्लड दिखाई दे रहा है तो तुरंत डॉक्टर से बात करनी होगी। वहीं शौच में ब्लड आने के कई दूसरे कारण भी होते हैं लेकिन ये कोलोन कैंसर का भी संकेत है।

यूरिन में प्रॉब्लम :
अक्सर देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ यूरिन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। इसमें बार—बार यूरिन आना, यूरिन लीक हो जाना। कई बार ये प्रोस्ट्रेट के बढ़ जाने के कारण होते हैं लेकिन ये प्रोस्टेट कैंसर का भी कारण बन जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर स्पेशल ब्लड टेस्ट करवाते हैं जिसे PSA कहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग