
कई बार बॉलीवुड कलाकारों के हमशक्ल सुर्खियां बटोरते हैं। बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी का हमशक्ल भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

पाकिस्तान का रहने वाला मजदाक नाम का यह व्यक्ति हूबहू अभिनेता इमरान हाशमी जैसा दिखता है। मजदाक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। मजदाक को लोग इमरान का हमशक्ल बताते हैं।

अब मजदाक भी अभिनय क्षेत्र में कदम रखने की सोच रहा है। साथ ही वह बहुत जल्द मॉडलिंग भी शुरू करने वाला है।

मजदाक का कहना है कि 'मुझे बहुत अच्छा लगता है जब लोग मेरे साथ सेल्फी खिंचाते हैं और मुझसे बात करना चाहते हैं। मैं बिना कुछ करे ही इमरान का हमशक्ल होने के नाते स्टार बन चुका हूं।'