1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KRK ने कहा- ‘मैंन जेल में 10 दिन सिर्फ पानी पीकर बिताए, घट गया इतना वजन’, लोग बोले -‘झूठा’

कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे होते हैं जो फिल्मों में कम विवादों में ज्यादा नजर आते हैं। इनमें से ही एक है केआरके। केआरके एक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए लोगों पर निशाना साधते रहते हैं। ये फिल्म्स औ ट्रेलर्स का रिव्यू भी करते हैं, लेकिन इन दिनों एक्टर की हालत थोड़ी पस्त है। दरअसल हाल ही में एक्टर जेल से रिहा होकर घर आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 13 Sep 2022, 12:33 PM IST

bollywood actor krk claims spend 10 days in jail after drinking only water

bollywood actor krk claims spend 10 days in jail after drinking only water

आपको याद हो तो हाल ही में केआरके को मुंबई ऐयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। साल 2020 में इंडस्टी के दो बड़े दिग्गज एक्टर्स इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे, जिनको लेकर एक्टर को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसी बीच केआरके पर साल 2021 में छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था, लेकिन अब दोनों ही केस में उन्हें राहत मिल गई है और वो बाहर आ गए हैं।

जेल से बाहर आने के बाद फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK चुप नहीं बैठे हैं। उन्होंने फिर से ट्वीट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनके 10 दिन जेल में कैसे गुजरे। KRK ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने 10 दिन तक जेल में सिर्फ पानी पीकर गुजारा किया है।

KRK ने लिखा, "मैं लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी पीकर गुजारा कर रहा था। इसलिए मेरा 10 किलो वजन कम हो गया है।" इसके पहले KRK ने जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहला ट्वीट अपना बदला लेने के बारे में किया था। उन्होंने लिखा था कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। हालांकि, बाद में दूसरे दिन KRK अपनी सफाई देते हुए इस बात से पलट गए उन्होंने ट्वीट भी डिलीट कर दिया।

कमाल आर खान के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अब तो सुधर जाओ, लोगों के बारे में झूठ बोलना बंद कर दो।

एक ने यूजर ने लिखा कि ब्रह्मास्त्र के रिव्यू करने का इरादा है क्या, हम सब इंतजार कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि दाल और पनीर कैसा था जेल में, पानी के साथ यह भी तो मिला होगा।

एक यूजर ने लिखा कि सर ब्रह्मास्त्र और जेल के रिव्यू साथ में दीजिए।

इसके बाद केआके ने सफाई देते हुए एक ट्वीट किया- "मीडिया नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस लौट आया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं, मैं उसे भूल गया हूं। मैं मानता हूं कि ये मेरी किस्मत में लिखा था।"

बता दें कि केआरके को विवादित ट्वीट्स को लेकर पिछले महीने 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद रविवार को वर्सोवा पुलिस ने केआरके के छेड़छाड़ के मामले में कस्टडी में ले लिया था और बांद्रा के कोर्ट में पेश किए गए। 10 दिनों तक जेल में रखने के बाद कोर्ट ने दोनों ही मामलों में सुनवाई करने के बाद उन्हें जमानत दे दी।