इन दिनों मॉडल और बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में मिलिंद ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता से शादी की है। बवाल इसलिए मच रहा है क्योंकी उनकी पत्नी उम्र में उनसे 25 साल छोटी हैं। लेकिन मिलिंद अकेले ऐसे बॉलीवुड अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने अपने से कम उम्र की लड़की से शादी की है। कई सेलिब्रिटीज ऐसे हैं, जिन्होंने प्यार की कई मिसालें दी हैं। इन्होंने अपने से आधी उम्र से भी कम की लड़कियों के साथ इश्क लड़ाया और शादी की। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।