4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉडी के इस हिस्से पर बने निशान को दिखाने की हिम्मत की सिर्फ इस एक्ट्रेस ने

बॉलीवुड में एक ऐसी नामी एक्ट्रेस भी है जिसने अपने शरीर बने निशान को पब्लिक किया है। बिना झिझके, बिना स्टॉरडम की चिंता किए....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Jan 2018, 2:23 PM IST

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

मुंबई। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देती हैं। अगर बॉडी में कोई दाग या निशान हो तो उसे छिपाने की भरसक कोशिश भी करती हैं। हो भी क्यों ना, आखिर परफेक्ट बॉडी ही तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की डिमांड है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी नामी एक्ट्रेस भी है जिसने अपने शरीर बने निशान को पब्लिक किया है। बिना झिझके, बिना स्टॉरडम की चिंता किए शेयर की गई ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

जी हां, ये फोटो शेयर करने की हिम्मत किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने की है। हाल ही में परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ताजा फोटो शेयर किया है। सरसरी तौर पर देखने से फोटो में कुछ खास नजर नहीं आता है। पर फोटो को जूम करके देखा जाए तो आंखे फटी रह जाती हैं। परिणीति की इस फोटो में उनके कमर के खुले हिस्से पर ध्यान दिया जाए तो कुछ निशान दिखाई पड़ते हैं। ये निशान वजन कम करने के बाद बने हैं।

आपको बता दें कि जब परिणीति बॉलीवुड में आई थी तब उनका वजन और फिटनेस आज जैसा नहीं था। परफेक्ट बॉडी के लिए परिणीति ने काफी पसीना बहाया है। इसी के चलते उनके पेट पर कई हल्के निशान बन गए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए परिणीति लिखती हैं, Bright blue sunglasses for life!!! thanks @drishtiplatinum for these beautiess!!

परिणीति के फैंस ने उनके इस फोटो को दिलेरी वाला करार दिया है। याद दिला दें कि एक बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंडरआर्म को फोटोशॉप से बॉडी कलर में चेंज किया था और एक फेमस मैगजीन पर ये फोटो आया था। इसकी फैंस ने काफी आलोचना की थी। इसके बाद करीना कपूर ने भी ऐसा ही किया। तैमूर के जन्म के बाद जब करीना ने फोटोशूट करवाया तो उसमें उनके बॉडी स्कार्स को फोटोशॉप से छिपाया गया था।

परिणीति चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'गोलमाल 4' थी जिसने बॉक्स आॅफिस पर जमकर धमाल मचाया था। उनकी आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ 'केसरी' और नमस्ते कनाडा हैं।