सोशल मीडिया पर दी जानकारी
ऋचा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उन्हें जॉर्जिया में रंगभेद का शिकार होना पड़ा। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'जॉर्जिया से निकलते वक्त एयरपोर्ट के पासपोर्ट कंट्रोल सेक्शन पर मुझे एक रेसिस्ट ऑफिसर मिलीं। उन्होंने मेरे पासपोर्ट को दो बार अपनी डेस्क पर जोर से फेंका और अपनी भाषा में वह मुझे कुछ बोलीं। इतना ही नहीं, उन्होंने चिल्लाते हुए मुझसे कहा कि तुरंत यहां से दफा हो जाओ। मुझे दुख हुआ कि जॉर्जिया से निकलते वक्त जो आखिरी शख्स मिला वह यह ऑफिसर थीं।'