करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म तख्त एक बड़ा प्रोजेक्ट है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर, भूमि पेड्नेकर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर साथ काम कर रहे हैं। 'तख्त दो भाईयों की कहानी है जो सिहांसन या तख्त को पाने की लड़ाई करेंगे। फिल्म में आलिया दारा शिकोह बने रणवीर सिंह की पत्नी नादिरा बानू का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म साल 2020 में आएगी।