बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी शाही अंदाज में अपनी शादी की थी। जिसकी चर्चा आज भी लोगों की जुबान पर बनी रहती है। पीसी ने निक जोनस से साल 2018 में शादी की। इस शादी में प्रियंका की ज्वेलरी की कीमत ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। मोती, कुंदन और हीरों से सजी प्रियंका के गहनों की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ बताई जाती है।