नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन को लेकर कितनी सजग और सर्तक रहती हैं इस बात से हर कोई वाकिफ है। किसी भी इवेंट के लिए नई स्टाइलिश ड्रेस के साथ जूलरी और मेकअप भी बिल्कुल अलग नजर आता है। फिल्म फेस्टिवल और बड़े अवॉर्ड शोज में फैशन डिजाइनर की ड्रेस पर भी सबकी निगाहें टिकी होती हैं। किस एक्ट्रेस ने कैसा ड्रेस पहना इस बात पर खूब गौर किया जाता है। विदेशों में बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स की जहां खूब तारीफें हुई वहीं कई बार ऐसी ड्रेस भी पहन ली जिसके बाद लोगों ने खूब ट्रोल किया।