24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने आॅन स्क्रीन किया बाप-बेटे दोनों से रोमांस

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने आॅन स्क्रीन किया बाप-बेटे दोनों से रोमांस

कई अभिनेत्रियो ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में बाप और बेटे दोनों संग रोमांस किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Feb 2018, 3:45 PM IST

Madhuri, Sridevi and Dimple

Madhuri, Sridevi and Dimple

बॉलीवुड में अभिनेताओं का करियर अभिनेत्रियों की अपेक्षा ज्यादा चलता है। जहां हीरो 50 की उम्र तक फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। वही पहले आमतौर पर अभिनेत्रियों का करियर 30, 35 की उम्र तक खत्म हो जाता है। हीरो 50 की उम्र में भी अपनी से आधी उम्र की हीरोइन के साथ इश्क लड़ाता नजर आता था। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियो ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में बाप और बेटे दोनों संग रोमांस किया है। बता दें कि धर्मेन्द्र और सनी देओल ने एक ही समय में कई फिल्में बनाई हैं और दोनों ने एक ही हेरोइन के साथ रोमांस भी किया है। आइए जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में बाप-बेटे दोनों से रोमांस किया है।

माधुरी दीक्षित:

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। माधुरी ने शुरुआती दौर में फिल्म 'दयावान' में अभिनेता विनोद खन्ना के साथ रोमांस किया है। वहीं फिल्म 'मोहब्बत' में माधुरी ने विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी काम किया है।

डिंपल कपाडिया:
डिंपल कपाडिया ने भी आॅनस्क्रीन धर्मेन्द्र और सनी देओल के साथ रोमांस किया है। धर्मेन्द्र के साथ डिंपल कपाडिया ने फिल्म 'बंटवारा' में रोमांस किया है और सनी देओल के साथ फिल्म 'नरसिम्हा' में उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आई थी। बता दें कि रियल लाइफ मेंं भी डिंपल और सनी के रोमांस के चर्चे सुर्खियों में रह चुके हैं। इसके अलावा वे विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना के साथ भी काम कर चुकी हैं। डिंपल कपाडिया ने फिल्म 'दूध का कर्ज' में काम किया है। वहीं अक्षय खन्ना के साथ उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' में काम किया।


हेमा मालिनी:
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी आॅन स्क्रीन बाप बेटे से रोमांस कर चुकी हैं। जब शो मैन राज कपूर का करियर का अंमित दौर चल रहा था तो हेमा ने शुरुआत थी। उस समय उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया था। इसके साथ ही वे राज कपूर के बेटों रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी फिल्में कर चुकी हैं।

श्री देवी:

श्रीदेवी ने भी बतौर हिरोइन धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों के साथ काम किया है। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'नाकाबंदी' और सनी देओल के साथ 'चालबाज़' में काम किया है।