परवेज खान
मशहूर डायरेक्टर परवेज खान का निधन 27 जुलाई को हुआ था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 55 साल की उम्र में परवेज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। परवेज ने शाहिद, सोल्जर, बाजीगर, बुलेट राजा जैसी फिल्मों में अपना योगदान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने श्रीराम राघवन के साथ उन्होंने जॉनी गद्दार, एजेंट विनोद, बदलापुर, अंधाधुंध जैसी फिल्में कीं।