28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है आपके पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स की फिटनेस का राज, आप भी जानें

बॉलीवुड स्टार्स अपने आप को फिट रखने की पूरी कोशिश करते हैं
3 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Apr 06, 2018

Tapsee randeep and Deepika

Tapsee randeep and Deepika

फिल्मी पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड के युवा स्टार्स अपने पसंदीदा खेलों में भी बढ़—चढ़ कर भाग लेते हैं। ये खेल उनको फिट और स्वस्थ्य बनाए रखते हैं। खेल फिटनेस के साथ-साथ व्यक्तिगत और पारंपरिक मूल्यों में सुधार का भी एक बड़ा माध्यम है। स्पोर्ट्स से स्टार्स का भारी तनाव भी दूर होता है। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डे पर हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें स्पोर्ट्स से बहुत प्यार है।

तापसी पन्नू:
अभिनेत्री तापसी पन्नू को स्क्वैश खेलने का जुनूनू है। वह पिछले कुछ साल से स्क्वैश खेल रही हैं और यह उनकी फिटनेस का बड़ा राज है। तापसी अक्सर अपनी फिल्म के सेट पर ही अपने को-स्टार के साथ स्क्वैश के फ्रेंडली मैच खेलती नजर आती हैं।

रणदीप हुड्डा:
अभिनेता रणदीप हुड्डा एक पेशेवर घुड़सवार हैं और घुड़सवारी की कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुके हैं। वह पोलो खेलने का भी शौक रखते हैं। रणदीप को घुड़सवारी और घोड़ों से बहुत प्यार है। उनका खुद का अस्तबल भी है। उन्हें अक्सर पोलो प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धी बनना बहुत पसंद है। जिम जाने के अलावा घुड़सवारी करना ही रणदीप हुड्डा की फिटनेस का बड़ा राज है।

दीपिका पादुकोण:
बॉलीवुड की राजकुमारी दीपिका पादुकोण की फिटनेस का राज जिम जाने की बजाय बैडमिंटन खेलना है। दीपिका सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दीपिका खुद भी राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। हालांकि, हर कोई नहीं जानता कि वह राज्य स्तरीय बेसबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। गेम खेलना उनके खून में हैं और वह अक्सर शूटिंग के समय बैडमिंटन खेलती नजर आती हैं।

अली फजल:
'फुकरे' एक्टर अली फजल बॉलीवुड और हॉलीवुड में आने से पहले स्टेट लेवल बॉस्केटबॉल प्लेयर थे। उन्हें बॉस्केटबॉल से इतना प्यार है कि वह इस खेल में ही अपना कॅरियर बनाना चाहते थे। लेकिन उनके भाग्य में सिल्वर स्क्रीन पर आना लिखा था। अली जब भी किसी तरह का तनाव महसूस करते हैं तो वह तनाव दूर करने के लिए अक्सर अपने बॉस्केटबॉल खेलते और उनकी स्कूली दिनों की यादें ताजा हो जाती है। देखा गया है कि अली अक्सर बॉस्केटबॉल के विज्ञापन करते नजर आते हैं।

टाइगर श्रॉफ:
बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर अपनी छवि बना चुके अभिनेता टाइगर श्रॉफ को बचपन से जिम्नास्टिक और मार्शल आर्ट्स सिखाया गया था। टाइगर को लगतार मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने इस क्षेत्र में महारत भी हासिल की। टाइगर ने कलारिपयट्टू, मॉर्डन कुंग फू, क्राव मागा और सिलाट सीखा है। लेकिन वह तायक्वांडो के लिए जुनूनी है। मार्शल आर्ट्स के चलते ही टाइगर की बॉडी इतनी आकर्षक है।

नोरा फतेही
एक्टर-मॉडल और डासंर नोरा फतेही की फिटनेस के कई राज हैं। जब नोरा एक्टिंग नहीं कर रही होती हैं तो उन्हें अक्सर बेली डांस, पोल डांसिंग या फुटबॉल खेलते देखा जाता है। वह अपने आपको फिट रखने के लिए यह सब करती हैं। नोरा फतेही ऐसी पहली फीमेल एक्ट्रेस हैं जो फुटबॉल के प्रति इतनी जुनूनी है। वह इसके लिए पेशेवर इंटरनेशल लेवल कोच गोवी टेलर से टिप्स ले चुकी हैं। फुटबॉल उनका सबसे पसंदीदा खेल है।

अमायरा दस्तूर
अमायरा दस्तूर जो दक्षिण की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह धनुष, राज तरुण आदि के साथ अभिनय कर चुकी हैं। वह 'कुंग फू योगा' में जैकी चेन के अपोजिट अपने किरदार के लिए जानी जाती है। अमायरा को स्कूली दिनों से ही बैडमिंटन का शौक रहा है। 'इश्क' एक्ट्रेस अपने आपको फिट रखने के लिए सप्ताह में कम से कम दिन बैडमिंटन खेलती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग