शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती पर हर कोई फिदा था। लेकिन शर्मिला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्व. मंसूर अली खान पटौदी को अपना दिल दे बैठी थीं। दोनों ने 27 दिसंबर 1969 को निकाह किया। शादी के बाद शर्मिला टैगोर का नाम आयशा बेगम हो गया था। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान के तीन बच्चे सबा अली खान, सैफ अली खान और सोहा अली खान हैं।