25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uff! जब बड़े पर्दे पर लाल साड़ी पहनकर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने लगा दी थी आग

लाल रंग और साड़ी, हाय! मतलब फिर तो पूरा मामला सेट है , आपको मेहफिल में जान फूकने से कोई नहीं रोक सकता, ठीक उस तहर जिस तरह बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने लाल साड़ी पहन कर बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 18 Aug 2021, 10:23 AM IST

lal-saree.jpg

लाल रंग और साड़ी बस फिर तो कयामत ही ढ़ानी है। जब कोई भी लाल सारी पहन कर निकलता है तो हर किसी की नजर उस महिला पर ही ठीक जाती है। लाल रंग प्यार और जुनून का प्रतीक है और इससे पहनने वाले को ये और आकर्षित बना देता है। वहीं इस रंग को अलग अलग अवसरों पर औरते पहनना पसंद करती है। वहीं बॉलीवुड में भी इस रंग को प्यार करने वाली बहुत सी हसीनाएं है, जो इस रंग की साड़ी पहन कर कहर ढ़ाती है। हम आपको बॉलीवुड की उन डिवास के बारे में बताने जा रहे है कि जिन्होंने फिल्मों में लाल साड़ी पहनकर बड़े पर्दे पर आग लगा दी।

छम्मक छल्लो में करीना कपूर ने पहनी थी लाल साड़ी

साल 2011 में आई सुपरहीरो फिल्म 'रा.ओन' के ट्रैक 'छम्मक छल्लो' में करीना ने एक खूबसूरत लाल साड़ी पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस का हर फैन अपने वार्डरोब में भी चाहता था। इस आकर्षक साड़ी और ब्लाउज को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था और बाद में नए टाइगर आई अस्पताल के लिए फंड जुटाने के लिए इसे नीलाम किया गया था।

लाल साड़ी पहने काजोल ने रेन डांस सीन में लगाई थी आग

अब आपको ले चलते है 'कुछ कुछ होता है' के रेन डांस सीन में जिसमें काजोल लाल साड़ी पहलने गजब ढ़ाती नजर आई है। काजोल ने मैचिंग लेस ब्लाउज़ और मिनिमल मेकअप के साथ खून से लाल रंग की साड़ी पहनी थी। काजोल की साड़ी वैसे थी तो बदुत सिंपल पर इसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था और हर कोई इसे अपने कलेक्शन में एड करना चाहता है।

'मैं हूं ना' में सुष्मिता सेन ने लाल साड़ी पहन उड़ा दिए थे सबके होश

क्या आप 'मैं हूं ना' में सुष्मिता सेन द्वारा निभाई गई मिस चांदनी को कभी भूल पाएंगे? अपने एंट्री सीक्वेंस में उन्होंने जो लाल साड़ी पहनी थी, उसने सभी के होश उड़ा दिए थे! सुष्मिता ने फिल्म में बहुत सारी खूबसूरत साड़ियाँ पहनी थीं, लेकिन लाल रंग में उनकी खूबसूरती देखती ही बनी थी, उन्होंने ना सिर्फ शाहरुख को बलिक फिल्म देखने वाले हर शख्स को अपना दीवाना बना लिया था।

'दिल तो पागल है' में लाल साड़ी पहन धकधक गर्ल मे फैंस को कर दिया था पागल

अपनी सुंदरता से लोगों की धड़कने बढ़ाने वाली बॉलीवुड की 'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित पूरी की पूरी स्टनर हैं! वह इतनी खूबसूरत दिखती है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या पहनती है, लेकिन जब वो 'दिल तो पागल है' लाल साड़ी पहने नजर आई थी तो लोगों की उनसे नजर हटाना मुश्किल हो गया था। वह आज भी अपने उस लुक से लोगों के दिलों पर राज करती है।

नुसरत ने लाल साड़ी पहने कर लिया था दर्शकों का दिल चोरी

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'दिल चोरी' में नुसरत को लाल रंग की साड़ी में दिखाया गया था और वह इसमें कमाल की लग रही थीं। फिल्म में कार्तिक आर्यन और सनी सिंह भी थे और यह एक ब्लॉकबस्टर बन गई। वहीं कई समय तक नुसरत और उनकी लाल साड़ी ने लोगों के दिलों पर राज किया है।

कैटरीना की लाल साड़ी ने बढ़ा दिया था पारा

बेशक, जिस साड़ी के बारे में हम अभी बात करने जा रहे हौ, उसे वास्तविकता नहीं पहना जा सकता है, लेकिन इस काश्त शैली की लाल साड़ी और गाने में प्रिंटेड लो नेक ब्लाउज़ में कैटरीना कैफ कितनी खूबसूरत लग रही थीं उसको बयां करने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाए। कैटरीना ने ये साड़ी अग्निपथ फिल्म के चिकनी चमेली' गाने में पहनी थी जो कि ऋतिक रोशन और संजय दत्त स्टारर फिल्म थी।

सोनम कपूर ने लाल साड़ी पहन लोगों को कर दिया था I Love You कहने पर मजबूर

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने भी 'आई हेट लव स्टोरीज' के गाने 'सदका' में रेड साड़ी लुक में खूब जलवा बिखेरा था। इस लाल साड़ी ने सोनम को और अट्रैक्टिव बना दिया था। सोनम की हाइट और फिगर इस लाल साड़ी में खूब निखर के सामने आ रहा था।