नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में ड्रग्स के एंगल पर जांच शुरू होने के बाद एनसीबी (NCB) की नजर बॉलीवुड के बड़े सितारों पर है। ड्रग मामले में अभी तक चार बड़ी एक्ट्रेसेस से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। अब जांच एजेंसी की नजर मेल एक्टर्स पर है। वहीं हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ काम कर चुके तीन को-स्टार्स के पहले अक्षर एनसीबी के पास हैं। जो S,R और A हैं। वहीं अब एक और बड़ी कबर सामने आ रही है। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, उनको एक बड़े बॉलीवुड स्टार का नाम पता चला है। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में फैले ड्रग रैकेट (Drug Racket) के पीछे इस फेमस एक्टर का ही हाथ है।