10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक्ट्रेस के पति बनाने जा रहे हैं लुटेरों पर फिल्म

फिल्म का निर्देशन करेंगे विनिल मैथ्यू

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Riya Jain

Dec 16, 2017

siddharth roy kapoor

siddharth roy kapoor

रोमांटिक फिल्म देख अगर आप बोर हो गए हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सोमालिया के लुटेरों पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में पूरी तहर से जुट चुके हैं। अपको बता दें कि यह सिद्धार्थ रॉय कोई और नहीं विद्या बालन के पति है।
यह फिल्म सोमालिया के लुटोरों के जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित सस्पेंस थ्रिलर है। सोमालिया के लुटेरों की कहानी अब आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। एक्ट्रेस विद्या बालन के पति फिल्म निर्माता इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बातचीत चल रही है। फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू करेंगे। विनिल ने फिल्म हंसी तो फंसी से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था, जिसमें सिद्धार्थ के भाई आदित्य रॉय कपूर हीरो थे। यह फिल्म रॉय कपूर फिल्म्स बैनर के तले बनाई जाएगी।
आपको बाता दें कि फिल्म की कहानी मर्चेंट नेवी अफसर औदुम्बर भोई की सच्ची कहानी पर आधारित होगी । कपूर के मुताबिक, हमने फिल्म के लिए अनोखा और रोमांचक विषय का चुनाव किया है। जिस पर कई महीने से काम किया जा रहा है। फिल्म सोमालिया के समुद्रों में चोरी होने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसे मर्चेंट नेवी अफसर के नजरिये से शूट किया जाएगा।
फिल्म में बताया जाएगा कि लुटेरो से बचने के लिए किन चुनौतियों से खतरनाक परिस्थितियों में कैसे निपटना पड़ता है। सिद्धार्थ ने बताया कि इस कहानी को विनिल मैथ्यू के अलावा कोई और पर्दे पर अच्छी तरह से पेश नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि विनिल ने एड फिल्मों में अच्छा काम किया है और उसे मैंने करीब से देखा है। इसके अलावा वह फिल्मों के माध्यम से सभी भावनाओं को दर्शाने में सक्षम रहे है। इस फिल्म की कहानी विनिल की नई फिल्म की कहानी बड़ी रोचक है, जिसे ' एन एच 10' और 'उड़ता पंजाब ' के लेखक सुदीप शर्मा लिख रहे हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि सुदीप शर्मा को फिल्म के साथ जोड़ने की प्रमुख वजह यह है कि वह बहुत मनोरम भूमिकाओं के माध्यम से उसे दर्शाते है। अगले साल तक दर्शकों को ये फिल्म देखने को मिल सकती है ।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग