8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनी देओल के कारण कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने कर दी थी गदर फिल्म रिजेक्ट, उन्हें नहीं समझती थी अपने स्टैंडर्ड का

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाने वाली मूवी ‘ग़दर, एक प्रेम कथा’ ने जहां एक ओर अमीषा पटेल के करियर और फेम में चार चांद लगा दी थी , वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ने इसलिए इस फिल्म को करने से मना कर दिया था क्योंकि वह सनी देओल को अपना स्टैंडर्ड का नहीं समझती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 31 Aug 2021, 8:16 AM IST

gadar.jpg

‘ग़दर, एक प्रेम कथा’ बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म का हैंडपंप उखाड़ने का सीन हो या दमदार डायलॉग या फिर सनी देओल, अमरीश पुरी और अमीषा पटेल की दमदार एक्टिंग, ये मूवी आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है और आज भी लोग इसे बड़े ही चाव से देखते हैं। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट थी। इस फिल्म को लेकर कई दंगे होने की भी खबरें सामने आई थी। इस फिल्म ने अपने टाइटल की तरह है बॉक्सऑफिस पर गदर मचा दी थी और लोग इस फिल्म को देखने के लिए होड़ में लग गए थे। जिस फिल्म ने रातों-रात बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के करियर में चार चांद लगा दिए थे, वहीं यह बात जानकर आपको ताज्जुब होगा कि इस फिल्म को करने से कई एक्ट्रेसेस ने इंकार कर दिया था। कई हीरोइनों के इनकार करने की पीछे की वजह यह थी कि वे सनी देओल को अपने स्टैंडर्ड का नहीं समझती थी।

इस फिल्म को 2021 में 20 साल पूरे हो चुके हैं। वही फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इंटरव्यू के जरिए खुद सनी देओल को लेकर इस बात का खुलासा किया था। अनिल शर्मा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म के लिए कई हीरोइनों को अप्रोच किया गया था, लेकिन अलग-अलग कारण देते हुए उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। कुछ हीरोइन को यह फिल्म काफी पुराने जमाने की लगी थी, वहीं कुछ तो सनी देओल को ही अपने स्टैंडर्ड का नहीं समझती थी। एक लीडिंग बॉलीवुड वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए अनिल शर्मा ने बताया था कि ‘मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं, क्योंकि यह सही नहीं होगा। हम ने साल 2001 की कई टॉप एक्ट्रेसेस को इस फिल्म के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्हें लगता था कि सनी देओल उनके स्तर के नहीं है।

अनिल शर्मा आगे बताते है कि कुछ को तो ये लगता था कि सनी की उम्र उनसे काफी ज्यादा है और उनकी जोड़ी मेल नहीं खाएगी। इतना ही नहीं कुछ को तो यह भी लगता था कि सनी देओल ट्रेंड के हीरो नहीं है, वही कुछ ने तो सनी देओल का नाम सुनकर फिल्म की कहानी सुनने से ही इंकार कर दिया था। अनिल शर्मा आगे कहते हैं कि यह फिल्म अमीषा पटेल की ही किस्मत में लिखी थी। जिन जिन एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म को करने से मना किया अब वे इस बात को लेकर अफसोस करती है कि उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ दी। बता दें कि अनिल शर्मा ने द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, अपने, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसी सुपरहिट फिल्में भी बनाई है। वही अनिल शर्मा अपनी नई फिल्म अपने 2 की तैयारी में जुटे हुए हैं।