अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से सेलेब्स बॉलीवुड में भाई—भतीजावाद, गुटबाजी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच इंडस्ट्री के गीतकारों ने म्यूजिक कंपनियों और म्यूजिक एप्स से उन्हें क्रेडिट देने की गुहार लगाई है। बॉलीवुड के 15 समकालीन गीतकारों ने बड़े ही अनोखे ढंग से अपनी मांग रखी। इन सभी ने मिलकर एक सॉन्ग बनाया, जिसका टाइटल है, 'हमें क्रेडिट दे दो यार।' इनकी मांग है गीतकारों को भी म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स की तरह ही इन एप्स पर दिखने वाले सॉन्ग के लिए क्रेडिट मिलना ही चाहिए। इस वीडियो में समीर, अमिताभ भट्टाचार्य, वरुण ग्रोवर, हुसैन हैदरी, पुनीत शर्मा, मयूर पुरी, नीलेश मिश्रा, मनोज मुंतशिर, शैली, अन्विता दत्त, स्वानंद किरकिरे, कौसार मुनीर, राज शेखर, अभिरूचि चंद और कुमार जैसे गीतकार नजर आए।