28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions
2 min read
Google source verification
सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

काला हिरण शिकार मामले में सलमान के जेल जाते ही बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई स्टार्स ने उनका समर्थन करते हुए ट्वीट किया। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाए और सलमान को राहत मिले।  

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

सलमान खान को सजा मिलने के बाद राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा, "मुझे काफी दुख हुआ। सलमान खान को राहत मिलनी चाहिए थी। उन्होंने समाज के हित को लेकर काफी काम किए हैं। लेकिन कानून तो अपना काम करेगा ही।'  

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

रानी मुखर्जी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'सलमान के लिए उनके दिल में जो जगह और स्नेह है, वह कभी कम नहीं होगा।'  

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

अभिनेता रजा मुराद का कहना है, 'सलमान बहुत अच्छा इंसान है, लेकिन इससे अदालत के मुकदमे का कोई लेना-देना नहीं है। अदालत कानून के मुताबिक ही चलती है। सलमान के परिवार में फिलहाल सभी खामोश हैं। कल मैं उनके वालिद से मिलने जाऊंगा।'  

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने कहा, 'ये एक कड़ा फैसला है। सलमान क्रिमिनल नहीं हैं और मुझे उम्मीद है कि सलमान को उचित राहत जरूर मिलेगी।'  

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

एक्ट्रेस नीलम के पति और एक्टर समीर सोनी ने कहा, 'मैं नीलम और बाकी कलाकारों के बरी होने पर खुश हूं, लेकिन सलमान खान को मिली सजा से काफी निराश हूं। इस केस में पूरी तरह न्याय नहीं हुआ है।'

सलमान को 5 साल की सजा: बॉलीवुड स्टार्स का ऐसा रहा Reactions

बिग बॉस-10 के विनर रहे मनवीर गुर्जर ने कहा, 'वाह रे कानून! रेप और मर्डर के विक्टिम चक्कर पर चक्कर लगाते रहते है उनको कोई इंसाफ नहीं। एक आदमी जो कितने सामाजिक काम और चैरेटी करता है, उसको 20 साल पहले के मामले के लिए फंसा रखा है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन