6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय ने किए पीएम मोदी से सवाल, जवाब सुन फैन हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, हर मुद्दे पर राय देने वालों ने साधी चुप्पी

Akshay Kumar और Prime Minister Narendra Modi के इंटरव्यू पर कुछ ऐसा आ रहे स्टार्स के रिएक्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 24 Apr 2019, 1:25 PM IST

अक्षय ने किए पीएम मोदी से सवाल, जवाब सुन फैन हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, हर मुद्दे पर राय देने वालों ने साधी चुप्पी

अक्षय ने किए पीएम मोदी से सवाल, जवाब सुन फैन हुए ये बॉलीवुड स्टार्स, हर मुद्दे पर राय देने वालों ने साधी चुप्पी

बॉलीवुड अभि‍नेता Akshay Kumar और Prime Minister Narendra Modi का हाल में एक शानदार Interview सामने आया है। यह कोई राजनीति से जुड़ा इंटरव्यू नहीं था। बल्कि इस दौरान PM Modi ने द‍िल खोलकर अपने बारे में बताया। अक्षय कुमार के साथ साक्षात्‍कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के कई राज खोले और वह खूब ठहाके लगाकर हंसे। यह इंटरव्यू Social Media पर लगातार वायरल हो रहा है। अब इसपर सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां रिएक्शन दे रही हैं।

गिरीश जोहर ने लिखा, 'स्मार्ट और इंटेलिजेंट...एक नॅान पॅालिटिकल इंटरव्यू अक्षय कुमार का पीएम मोदी के साथ। बहुत खूब!'

इसी के साथ फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं एक योगी, एक संत, एक सहकर्मी, एक जिज्ञासु, एक भावुक नेता, एक पिता की आकृति जैसे व्यक्ति, एक महान इंसान @narendramodi जी को देख और महसूस कर सकता हूं। हमें आप पर गर्व है सर।'

रोहित जैसवाल ने कहा, क्या शानदार इंटरव्यू था नरेंद्र मोदी जी और अक्षय कुमार का। पूरा इंटरव्यू एक तरफ और ट्विंकल खन्ना वाला हिस्सा एक तरफ। मोदी जी आपके सेंस ऑफ ह्यूमर के आगे कोई नहीं टिकेगा।

अनुपम खेर ने लिखा, 'प्रिय मोदी जी, आपका इंटरव्यू देखा मेरे दोस्त अक्षय कुमार के साथ बैठकर। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर और जिस सरलता के साथ आपने जवाब दिए बहुत पसंद आया। अच्छा लगता है आपको देखकर। वो फेक्ट की द वेडनस्डे आपने आखिरी फिल्म देखी थी, मेरी ऑटोबायोग्राफी में एक और चैप्टर जोड़ देगी। जय हो।'

वैसे गौर करने वाली बात यह है की हर मु्द्दे पर बेबाक जवाब देने वाले स्टार्स Kunal Kamra, Atul Kasbekar और Renuka Shahane का इसपर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

गौरतलब है की इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि वह क्‍या बनना चाहते थे तो पीएम ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री बनूंगा।