इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आता है। वैसे तो शादी से पहले एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स संग जुड़ चुका है। लेकिन उन्होंने शादी बिजनेसमैन संजय कपूर संग की, जो कि काफी लंबे समय तक चल नहीं पाई। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया। जिसके बाद करिश्मा का नाम का नाम संदीप तोशनीवाल संग जुड़ता हुआ आ रहा है। अक्सर दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आती रही रहती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं।