नई दिल्ली। आज देशभर में रंगों का खूबसूरत त्योहार मनाया जा रहा है। होली के जश्न में जब तक होली के गाने नहीं चलते हैं। तब तक पूरी पार्टी अधूरी ही रहती है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि होली में चार चांद लगाने में बॉलीवुड भी अहम भूमिका निभाता है। होली के खास अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारें में बताएंगे जिन्हें आज भी उनके होली सीन्स के लिए याद किया जाता है और किसी फिल्म के तो होली सीन्स की वजह से फिल्म सुपरहिट भी हुई। फिर चाहे आप फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ, रेखा, जया बच्चन के बीच फिल्माया होली सीन हो या फिर शाहरुख की फिल्म 'मोहब्बतें' का सीन हो।