scriptवेटर और रूम सर्विस का काम करने वाले बोमन ईरानी को 42 साल में ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री, जानिए संघर्षपूर्ण करियर की कहानी | Boman Irani birthday special unknown facts bakery shop worked in hotel | Patrika News

वेटर और रूम सर्विस का काम करने वाले बोमन ईरानी को 42 साल में ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री, जानिए संघर्षपूर्ण करियर की कहानी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2019 12:59:20 pm

Submitted by:

Neha Gupta

2 दिसंबर को होता है बोमन ईरानी (Boman Irani) का जन्मदिन
एक्टर बनने से पहले होटल में करते थे काम
मां के साथ बेकरी की दुकान पर 14 साल किया काम

Boman Irani

नई दिल्ली | फिल्म मुन्नाभाई एम बी बी एस में शानदार अभिनय कर करियर की उड़ान भरने वाले बोमन ईरानी (Boman Irani) का 2 दिसंबर को जन्मदिन होता है। बोमन का जन्म मुंबई में हुआ और यहीं से उन्होंने सेंट मेरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी कर मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। बोमन हमेशा ने एक्टर बनना चाहते थे लेकिन उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्हें 42 साल की उम्र में फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उससे पहले उन्होंने वेटर और रुम सर्विस का काम भी किया। फोटोग्राफी बोमन ईरानी का हमेशा से पैशन रहा। चलिए आपको बोमन की लाइफ के दिलचस्प किस्से बताते हैं।

रणवीर सिंह ने बताया अपना ब्लड ग्रुप तो लोगों ने कहा- गांजा लिए बिना कोई भी..

View this post on Instagram

Once in a while a Poje!!! Why not?

A post shared by Boman Irani (@boman_irani) on

ये शायद कम ही लोग जानते होंगे कि बोमन ईरानी (Boman Irani) फिल्मों में आने से पहले मुंबई के होटल ताज में काम किया करते थे। उन्होंने वेटर और रूम सर्विस का काम लगभग दो साल तक किया। इसके बाद परिवार की ज़रुरतों के चलते बोमन ने नौकरी छोड़ अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में हाथ बंटाना शुरु किया। उन्होंने ये काम 14 साल तक किया। इसके बाद फोटोग्राफी में इंटरेस्ट होने के चलते उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई। जंहा से उन्हें थियेटर में काम करने की सलाह मिली। बोमन ने ‘रोशनी’ और ‘फैमिली टाइज’ जैसे थिएटर प्ले में हिस्सा लिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। साथ ही फोटोग्राफी की दुनिया में भी बोमन ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को कवर किया। उन्होंने पहली बार प्रोफेशनल तौर पर पुणे में बाइक रेस की फोटोग्राफी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में दो इंग्लिश फिल्में ‘एवरी बडी सेज आई एम फाइन’ और ‘लेट्स टॉक’ में काम किया।

हिंदी फिल्मों की बात करें तो बोमन ईरानी ने ‘डरना मना है’ और ‘बूम’ जैसी मूवीज़ में छोटे किरदार कर शुरुआत की। बोमन ईरानी (Boman Irani) को खास पहचान राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एम बी बी एस में डॉक्टर अस्थाना के किरदार से मिली। इस फिल्म ने बोमन की किस्मत बदल दी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डॉन 2′, आमिर खान (Aamir Khan) की ‘थ्री इडियट्स’ (3 Idiots), ‘दोस्ताना’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ हम तुम और घोस्ट’, ‘जॉली एलएलबी’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों में काम किया। बोमन अब तक 50 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो