
वांटेड 2 को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म वांटेड 2 (Wanted 2) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लोग इन फिल्मों के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। साल 2007 में आई इस फिल्म को सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। 17 साल बाद फिल्म के डायरेक्टर ने इस सुपरहिट मूवी का सीक्वल बनाने का फैसला लिया है। इस पर फिल्म के डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बड़ा खुलासा किया है।
बोनी कपूर ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि, 'वांटेड' के बारे में उन्होंने सलमान खान से इसके सीक्वल पर चर्चा की है। हालांकि ये कब बनने वाली है ये अभी डिसाइड नहीं किया गया है। सलमान ने इस प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट जताई है और सही स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद इसमें हिस्सा लेंगे। बोनी कपूर ने उम्मीद जताई कि ये सीक्वल जल्द ही बनेगा होगा।
Published on:
1 Apr 2024, 12:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.